Categories: Fashion

पदोन्नति हेतु अनुभव में 2 वर्ष की छूट, कार्मिक विभाग, राजस्थान ने जारी किया आदेश

पदोन्नति हेतु अनुभव में 2 वर्ष की छूट, कार्मिक विभाग, राजस्थान ने जारी किया आदेश

कार्मिक विभाग ने आदेश दिनांक 17 जुलाई 2025

कार्मिक विभाग ने आदेश दिनांक 17 जुलाई 2025 आखिरकार जारी कर दिया है। जिसकी कई महीनों से कर्मचारियों एवं कर्मचारी संघों के द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। इस हेतु प्रदेश के लगभग सभी कर्मचारी संगठनों ने एक-जुट होकर सरकार से पदोन्नति के अनुभव में 2 वर्ष की छूट हेतु अनुरोध किया था।

क्या कहता है ये आदेश?

इस आदेश के द्वारा विभिन्न 122 सेवा नियमों में संशोधन किया गया है। जिसकी सूचना उक्त आदेश के पृष्ठ 1 से 6 पर उपलब्ध है। इसके जरिये राज्य सरकार द्वारा लगभग सभी सेवाओं के सेवा नियमों में संशोधन कर पदोन्नति हेतु अनुभव में 2 वर्ष की छूट प्रदान की है।

 इस संशोधन को Rajasthan Various Services (1st Amendment) Rules, 2025 नाम दिया गया है।

वर्ष 2025-26 हेतु निम्न पद की योग्यता/अनुभव में 2 वर्ष

इस आदेश के अनुसार निम्न पद पर वांछित योग्यता अथवा सेवा में पर्याप्त अनुभव रखने वाले कार्मिकों  की अनुपलब्धता की वजह से रिक्त पद नहीं भरे जा सकते हों, तो वर्ष 2025-26 हेतु निम्न पद की योग्यता/अनुभव में 2 वर्ष की छूट प्रदान की गई है, ताकि रिक्त पदों को भरा जा सके।

इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा छूट का फायदा

हालांकि जिन पदों के लिए अनुभव 2 वर्ष है वहां यह छूट 01 वर्ष की होगी। यह छूट ऐसे कार्मिकों को मिलेगा जिन्होंने 2023-24 एवं 2024-25 में पदोन्नति हेतु  ऐसी छूट का लाभ नहीं लिया हो। परिवीक्षा अवधि (Probation Period) में इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। 

किसी विवाद की स्थिति में राय कार्मिक विभाग से लेनी होगी

अगर वरिष्ठता सूची के निर्धारण में या अन्य किसी प्रकार का कोई विवाद की स्थिति हो तो कार्मिक क-2 विभाग से राय प्राप्त की जा सकती है।

Admin

Recent Posts

इतना बढेगा Dearness Allowance-जनवरी, 2026 से कितना महंगाई भत्ता मिलेगा #expectedDA

Dearness Allowance Update-जनवरी, 2026 से कितना महंगाई भत्ता मिलेगा 2% or 3% January, 2026 DA…

2 months ago

कर्मचारियों के लिए इनकम टैक्स 2025-26 में ध्यान रखने वाली कुछ खास बात

कर्मचारियों के लिए ITR (income tax return) file करना जरूरी क्यों है? income-tax-tips-for-employees-of-govt-of-rajasthan-income-tax सभी कर्मचारी…

2 months ago

अचल संपत्ति विवरण आईपीआर के फॉर्मभरने शुरूअंतिम तिथि 31 जनवरी 2026

RAJKAJ IPR Portal अचल संपत्ति विवरण पोर्टल शुरू अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 IPR Last…

2 months ago

राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में पंजीकृत राजकीय कर्मचारियों को अब एसएमएस के द्वारा भिजवाए जाएगा मासिक खर्च का विवरण

आरजीएचएस स्कीम में किया जा रहा है लगातार सुधार राजस्थानी गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में होने…

2 months ago

ABOUT US

2 months ago

एक ही वर्ष में दो पदोन्नतियां नहीं किये जाने के संबंध में

राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने पदोन्नति के संबंध में स्पश्टीकरण जारी किया है। कार्मिक…

4 months ago