Categories: Fashion

अचल संपत्ति विवरण आईपीआर के फॉर्मभरने शुरूअंतिम तिथि 31 जनवरी 2026

RAJKAJ IPR Portal

अचल संपत्ति विवरण पोर्टल शुरू अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026

IPR Last date 2026

राज्य सरकार न एक आदेश जारी करते हुए राज्य सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रतिवर्ष भरी जाने वाली अचल संपत्ति विवरण के फॉर्म भरने हेतु राजकाज पर आईपीआर पोर्टल शुरू कर दिया है जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 रखी गई है

वह कर्मचारी जिन्हें अपना अचल संपत्ति विवरण भरना है वह 31 जनवरी 2026 से पूर्व इस पोर्टल पर जाकर अपना अचल संपत्ति विवरण दर्ज कर सकते हैं

कर्मचारी एवं अधिकारियों को हर साल करनी होती है अर्जित आय की घोषणा

जैसा की सबको पता है कि राज्य सरकार के कर्मचारी एवं अधिकारियों को अपना अचल संपत्ति विवरण प्रतिवर्ष दर्ज करना होता है एवं उनके द्वारा अर्जित संपत्तियों की घोषणा करनी होती है

क्यों जरूरी है अचल संपत्ति विवरण भरना

राज्य सरकारके कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए अचल संबंधी विवरण दर्ज करना जरूरी है प्रतिवर्ष उन्हें अपने अर्जित अचल संपत्तियों का विवरण की घोषणा करनी होती है उक्त घोषणा के अभाव में  कर्मचारियों का एवं अधिकारियों का वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं लग पाती हैएवंअगर किसी वरिष्ठ कर्मचारियों की पदोन्नति होनी है तो वह पदोन्नति भी उक्त घोषणा के अभाव में रोक दी जाती है इस कारण  प्रतिवर्ष कर्मचारी एवं अधिकारियों को अपना  अचल संपत्ति विवरण समयबद्ध रूप से भरना जरूरी होता है

अचल संपत्ति विवरण भरने की तिथि में हो सकती है बढ़ोतरी?

अचल संपत्ति विवरण राजकाज के आईपीआर पोर्टल पर कर्मचारियों द्वारा स्वयं की एसएसओ लॉगिन के माध्यम से किया जाता है प्रतिवर्ष कार्मिक विभाग द्वारा एक आदेश जारी करते हु ए एक निर्धारित तिथि तक उक्त घोषणा दर्ज करने करनी होती है एवं विभाग द्वारा इस स्थिति को बढ़ाया भी जाता है पिछले कई वर्षों से यह तिथि बढ़ाई जाने की  परंपरा देखने में आई है तो हो सकता है कि इस वर्ष भी यह तिथि बढ़ाई जाए लेकिन कर्मचारी एवं अधिकारियों से यह विवेकपूर्ण अपेक्षा की जाती है कि वह समय बाद रूप से सरकार द्वारा निर्धारित समय से पूर्व ही अपना अचल संपत्ति विवरण दर्ज करें ताकि अगर यह तिथि न भी बढ़ाई जाए तो भी कर्मचारियों को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान ना हो

 

स्वयं की SSO LOGIN लोगों से भरा  जाता है IPR  FORM

राज्य सरकार के कर्मचारी एवं अधिकारियों को अपने स के माध्यम से राजकाज आईपीआर पोर्टल पर आना होता है इस पोर्टल पर आईपीआर भरने के ऑप्शंस मौजूद हैं इसके माध्यम से आप पूर्व में भरे गए आईपीआर को  देख सकते हैं उसमें  अगर कुछ एडिट करना है कुछ नया जोड़ना है या हटाना है तो भी आप एडिट करके उसकी फाइल कर सकते हैं या पूर्व की तरह ही अगर IPR रखती है तो उसे अवस्था में आपको पूर्व में भरे गए फार्म के आधार पर उपलब्ध डाटा को ही आसानी से submit किया जा सकता है जिसके लिए अलग से विवरण को टाइप करने की आवश्यकता नहीं है

कर्मचारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह इस छोटे से और आसान काम को जल्दी से निपटा लें Last date का ना तो इंतजार करें और ना ही तिथि बढ़ाने जैसे चक्कर में पड़े क्योंकि ऐसी स्थिति में बहुत सारे कर्मचारी वेतन वृद्धि या पदोन्नति के समय में परेशान होते देखे गए हैं क्योंकि अचल संपत्ति विवरण के अभाव में ना तो वेतन वृद्धि हो पाती है और ना ही पदोन्नति की प्रक्रिया संपन्न हो पाती है

IPR भरने में आ रही तकनीकी समस्याओं के निवारण हेतु संपर्क करें

IPR भरने में आ रही किसी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए आईटी अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है आईटी अधिकारी से संपर्क करने के लिए निम्न अनुसार नंबर कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए हैं इन नंबरों पर IT  अधिकारी की सहायता ली जा सकती है

0141-292(2281) (1149)(1856)(1304)

अचल संपत्ति विवरण के संदर्भ में कार्मिक विभाग का आदेश यहां से डाउनलोड करें

 

अचल संपत्ति विवरण भरने के लिए लिंक

अचल संपत्ति विवरण पोर्टल शुरू अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026
Admin

Recent Posts

इतना बढेगा Dearness Allowance-जनवरी, 2026 से कितना महंगाई भत्ता मिलेगा #expectedDA

Dearness Allowance Update-जनवरी, 2026 से कितना महंगाई भत्ता मिलेगा 2% or 3% January, 2026 DA…

1 week ago

कर्मचारियों के लिए इनकम टैक्स 2025-26 में ध्यान रखने वाली कुछ खास बात

कर्मचारियों के लिए ITR (income tax return) file करना जरूरी क्यों है? income-tax-tips-for-employees-of-govt-of-rajasthan-income-tax सभी कर्मचारी…

1 week ago

राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में पंजीकृत राजकीय कर्मचारियों को अब एसएमएस के द्वारा भिजवाए जाएगा मासिक खर्च का विवरण

आरजीएचएस स्कीम में किया जा रहा है लगातार सुधार राजस्थानी गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में होने…

3 weeks ago

ABOUT US

4 weeks ago

एक ही वर्ष में दो पदोन्नतियां नहीं किये जाने के संबंध में

राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने पदोन्नति के संबंध में स्पश्टीकरण जारी किया है। कार्मिक…

2 months ago

कर्मचारियों और अधिकारियों को जुलाई, 2025 से ये मिलेगा महंगाई भत्ता? मजे ही मजे

राजस्थान के कर्मचारियों पर इस दीवाली मिलेगा डबल फायदा- बढे हुए डीए के साथ मिलेगा…

6 months ago